HomeTrendingघर की छत पर करे इस नस्ल की बकरी का पालन, लाखो...

घर की छत पर करे इस नस्ल की बकरी का पालन, लाखो में लगती है इसकी बोली, कम समय में बना देगी मालामाल

घर की छत पर करे इस नस्ल की बकरी का पालन, लाखो में लगती है इसकी बोली, कम समय में बना देगी मालामाल मार्केट में खूब है इसकी डिमांड आज कल बहुत से लोग बकरीपालन कर रहे है। पर आज जिस बकरी के बारे में बताने जा रहे है उससे आप घर पे छोटी सी जगह में भी पाल कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है।

इस नस्ल की बकरी कम समय में बना देगी लाखो का मालिक

यह भी पढ़े- Fortuner की बैंड बजाने आ रही है Nissan की सस्ती सुन्दर SUV, प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार इंजन, देखे कीमत

आज हम जिस नस्ल की बकरी की बात कर रहे है वह है बीटल नस्ल की बकरी। इसे लाहौरी बकरी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बतादे बीटल बकरी की नस्लें, जिन्हें ज्यादातर दूध और मांस के लिए पाला जाता है। बीटल बकरी की शुरुआत भारत के पंजाब शहर से हुई है। बीटल बकरी के पहचान के बारे में बताये तो आइये जानते है

जाने बीटल नस्ल की खासियत

यह भी पढ़े- क्वालिटी फीचर्स के बल बुते धमाल मचा रही Maruti की लक्ज़री कार, दमदार इंजन और 28kmpl का माइलेज के साथ देखे कीमत

  1. इस नस्ल की बकरी रोमन नाक के साथ उनका सर विशाल और चौड़ा होता है। लंबे आकार के पैर और कान होते हैं।
  2. एक बीटल बकरा लगभग 50 से 70 किलो के बीच में होता है।
  3. वही एक बकरी 40 से 60 किलो के बीच में होती है। इनमें प्रति दिन 1.5 से 4 किलोग्राम दूध देने की क्षमता भी होती है।
  4. ज्यादातर बीटल सफेद आंख के होते हैं।
  5. बीटल खुद को किसी भी वातावरण और जलवायु के साथ आसानी से अपना सकती है।
  6. बीटल के लंबे सपाट झुके हुए कान होते हैं जो लगभग 18 – 25 सेमी लंबे होते हैं। पहली गर्भाधान की औसत आयु 18 महीने है।
  7. बीटल डेढ़ साल में दो बार बच्चे देती है। बीटल बकरी ज्यादातर दो बच्चे देती है।

किस प्रकार शुरू करे इस बकरी का पालन

आपको भी बकरी पालन में दिलचस्पी है तो बता दे की बकरी पालन शुरू करने के लिए आपको ऐसी जगह का चुनाव करना होंगा जहां नमी न हो और आसपास खुला मैदान हो ताकि आप बकरियों को रोजाना हरा चारा खिला सकें। शुद्ध हवा और पीने का पानी हो तो बकरी पालने और खाने-पीने का खर्चा कम से कम हो और आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। शेड में बकरियों की संख्या उतनी ही रखें, जितना आप आसानी से रख सकें इनके आसपास के स्थानों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

जाने इस बकरी के चारे के बारे में

बता दे की बीटल नस्ल सामान्य चराई के बजाय झाड़ियों, पेड़ के पत्तों और घास के शीर्ष पर ब्राउज़ करती है| बकरियों के चारे में हरि पत्ती का प्रयोग अवश्य करें, यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है और साथ ही हम उन्हें ग्वार का भूसा, मूंगफली का भूसा आदि भी दे सकते हैं। पाले जाने वाली बकरियों में विभिन्न प्रकार के रोग भी हो सकते हैं, जैसे अतिसार, अतिसार आदि रोग, जिनकी रोकथाम के लिए टीकाकरण का प्रयोग किया जाता है।

मार्केट में खूब डिमांड में है बीटल नस्ल की बकरी

अगर इस बकरी की कीमत की बात करे तो बाजार में बीटल बकरी ₹25000 से 30000 के आसपास बिकती है। इस बकरी की सबसे बड़ी विशेषता यह है की बीटल बकरियां प्रति दिन 1.5 से 4 किलोग्राम दूध देने की क्षमता होती है इसलिए बीटल बकरियां डेयरी उत्पादन के लिए सबसे अच्छी बकरियों में से एक हैं, और वे सबसे अच्छी मांस बकरी की नस्लों में से एक हैं। लेकिन लोग अपनी रुचि के लिए बीटल बकरी रखते हैं, वे पालतू जानवर के रूप में उपयोग करते हैं और उनका उपयोग आय के लिए किया जा सकता है। आप इन बीटल को पालतू जानवर के रूप में बेचने के लिए प्रजनन कर सकते हैं या आप उन्हें दूध देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Rohit devde
Rohit devde
मेरा नाम रोहित देवड़े है मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ। मुझे कंटेंट राइटिंग में लगभग 3 साल का अनुभव है। मैं अपने अनुभव के आधार पर रिसर्च करके ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, और ट्रेंडिंग से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ।
RELATED ARTICLES

Most Popular