भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कई कंपनियां अपने नए मॉडल्स पेश करने में लगी हैं। ऐसे में महिंद्रा भी अब अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV E9 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल कंपनी के पास सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार XUV400 है, लेकिन XUV E9 के आने से कंपनी की EV सेगमेंट में पकड़ मजबूत हो सकती है।
यह भी पढ़िए :- सिर्फ 6 लाख रूपये में Creta को नस्तेनाबूत कर देगी Renault की झक्कास Suv कंटाप लुक में स्मार्ट फीचर्स
Mahindra XUV E9 Drive
महिंद्रा XUV E9 को कंपनी के नए INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, XUV E9 को रियर व्हील ड्राइव (RWD) तकनीक के साथ पेश किया जाएगा, जबकि ऑल व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प इसमें बहुत कम संभावित है।

Mahindra XUV E9 Desigen
इसके डिज़ाइन में बोल्ड और मॉडर्न एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। साथ ही, यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट स्पेस देने वाली SUV होगी। अनुमान है कि यह कार अप्रैल 2025 तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹20 लाख रखी जा सकती है।
Mahindra XUV E9 Powertrain
Mahindra XUV E9 में वही पावरट्रेन मिल सकता है जो कंपनी के अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल B05 में दिया गया है। इसमें 80kWh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो सिंगल मोटर के साथ जोड़ी जाएगी। यह कॉन्फ़िगरेशन कार को 435 से 450 किलोमीटर की रेंज देगा, वो भी एक बार की चार्जिंग में।
Mahindra XUV E9 interior
यह इलेक्ट्रिक SUV केवल रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध होगी, जिससे इसकी ड्राइविंग परफॉर्मेंस बेहतर होगी और माइलेज भी अच्छा रहेगा। XUV E9 का इंटीरियर पूरी तरह से नया और फ्यूचरिस्टिक होगा। महिंद्रा इसमें एक नया 3-स्क्रीन डिस्प्ले सेटअप देने वाली है, जो फुल HD रेजोलूशन और लिक्विड ऑप्टिकल क्लियर टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इससे कैबिन में प्रीमियम फील मिलेगा।
इसके अलावा LED DRLs, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, एडवांस कनेक्टेड कार फीचर्स, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई हाई-टेक फीचर्स भी मिलेंगे।
यह भी पढ़िए :- कम कीमत में Apple को टांग देगा Oppo का प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन धांसू लुक में लाजवाब कैमरा क्वालिटी
Mahindra XUV E9 Comparison
Mahindra XUV E9 का सीधा मुकाबला Tata Curve EV जैसे अपकमिंग मॉडल से होगा। दोनों कंपनियां भारतीय बाजार में मिड-रेंज इलेक्ट्रिक SUVs के लिए कमर कस रही हैं। फीचर्स और रेंज के लिहाज से XUV E9, टाटा की चुनौतियों का सामना करने को तैयार है।
अगर आप 2025 में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Mahindra XUV E9 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसके दमदार डिज़ाइन, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ यह इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।