TVS की इस धांसू बाइक ने Yamaha MT-15 को चटाई धूल! कम बजट में स्टाइलिश लुक… , TVS Apache RTR 160 एक लोकप्रिय 160cc स्पोर्ट्स बाइक है जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और किफायती दाम के लिए जानी जाती है। यह भारत में युवाओं के बीच पसंदीदा बाइकों में से एक है।
ये भी पढ़े- क्या सच में खाली पेट चाय पीना देता है कैंसर को न्योता? जाने सच्चाई…
दमदार इंजन का नमूना है TVS Apache RTR 160
इसमें आपको 159.7cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, SOHC, 3-वाल्व, FI-टेक इंजन दिया गया है जो कि 15.82 bhp @ 8,500 rpm की अधिकतम पावर और 14.7 Nm @ 7,000 rpm अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। माइलेज की बात की जाए तो कंपनी दावा करती है कि यह बाइक 40-45 kmpl (लगभग) माइलेज देने में सक्षम है।
बेहद क्वालिटी वाले सस्पेंशन मिलते है TVS Apache RTR 160
इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक (ABS वैकल्पिक) दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्रंट में 90/90-17, रियर में 120/80-17 टायर दिया गया है। इसमें आपको 13 लीटर फ्यूल एफिसियंसी टैंक मिलता है।
ये भी पढ़े- बेकार नहीं बेहद खास है यह फूल! इससे बनती है 8 हजार रूपये किलो बिकने वाली चाय, शौक से पीते है लोग
स्मार्ट फीचर्स से लेस है TVS Apache RTR 160
इसमें LED हेडलैंप और टेल लाइट दी गई है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, GTT (Glide Through Technology), Smart Assist System, USB चार्जिंग पोर्ट, डुअल-टोन कलर ऑप्शन, रियर डिस्क ब्रेक (ABS वैकल्पिक) जैसे कई सारे लाजवाब फीचर्स दिए गए है।
कीमत मात्र इतनी सी…
कीमत की बात करे तो इसमें ₹ 1,03,900 (ड्रम ब्रेक) से शुरू होकर ₹ 1,11,700 (ABS) तक जाती है। (कीमतें शहर और डीलर के अनुसार भिन्न हो सकती हैं) यह 4 रंगों में उपलब्ध है: रेड रेसिंग, रेड रैप्टर, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लैक।