OLA का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर! कम बजट में दमदार रेंज के साथ जबरदस्त फीचर्स, OLA S1 X ओला इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में एक लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह स्कूटर अपनी स्टाइलिश डिजाइन, आकर्षक फीचर्स और किफायती कीमत के लिए जाना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
ये भी पढ़े- 125cc सेगमेंट में धूम मचा रही Hero Xtreme 125R! पैसा वसूल माइलेज के साथ मिलता है करारा लुक
OLA S1 X Electric Scooter: प्रमुख विशेषताएं
- डिजाइन: OLA S1 X Electric Scooter के लुक और डिज़ाइन की बात करे तो इसमें एक आधुनिक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। इसका स्लीक लुक और एलईडी लाइट्स इसे भीड़ में अलग बनाते हैं।
- परफॉरमेंस & रेंज: S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।
- फीचर्स: यह स्कूटर कई आधुनिक फीचर्स से लैस है जैसे कि कनेक्टेड फीचर्स, नेविगेशन, रिवर्स मोड और बहुत कुछ। इसके अलावा इसमें तीन राइडिंग मोड – Eco, Normal और Sports, दिए गए है। इसके अलावा इसमें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है।
- कीमत: OLA S1 X Electric Scooter अपनी श्रेणी में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसका शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।