8000 रूपये में 10 किलो मिलने वाला अनोखी किस्म का ये फल एक बार की मेहनत में देगा जीवन भर पैसा

पेपर वॉलनट यानी पतली छिलके वाली अखरोट की एक खास किस्म है, जिसे छीलना बेहद आसान होता है। बाजार में इसकी जबरदस्त मांग है क्योंकि इसका स्वाद बढ़िया होता है और छिलका बहुत पतला होता है। इसे कुछ लोग पेपर शेल वॉलनट भी कहते हैं। खाने वाले लोग इसे बहुत पसंद करते हैं और इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है।

यह भी पढ़िए :- Apple की किरकिरी कर देगा Motorola का जम्बो स्मार्टफोन धांसू कलर में दन्नाट फीचर्स

खेती की ज़रूरी बातें

अगर आप पेपर वॉलनट की खेती करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसकी नर्सरी में कलम या बीज से पौधे तैयार करने होते हैं। कलम वाले पौधे जल्दी फल देने लगते हैं। खेत में लगाने से पहले ज़मीन अच्छी तरह से तैयार करें – ज़मीन उपजाऊ, गहरी और पानी निकास वाली होनी चाहिए। गाय का गोबर, डीएपी, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश खाद ज़रूर डालें। एक बार पेड़ लग जाए तो करीब 5 से 6 साल में फल देना शुरू कर देता है।

पेड़ से मिलने वाला उत्पादन

10 साल पुराना एक पेड़ करीब 25 से 30 किलो तक अखरोट दे सकता है। वहीं 20 साल का पेड़ 35 से 45 किलो तक फल दे सकता है। जितनी उम्र पेड़ की बढ़ेगी, उतनी ही उपज भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़िए :- 500 Km की तगड़ी रेंज के साथ मार्केट में रोला बनाने आयी Toyota की पिल्लू लुक देख बढ़ेगी फैन फॉलोइंग

कमाई का जबरदस्त मौका

पेपर वॉलनट बाजार में करीब 700 से 800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। अगर आप एक एकड़ में इसकी खेती करते हैं तो कई पेड़ तैयार होंगे और कुछ सालों में आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। मेहनत थोड़ी है लेकिन मुनाफा जबरदस्त है। कुल मिलाकर ये खेती एक फायदे का सौदा साबित होती है।

Leave a Comment