आजमा लो खेती कमाओ भरपूर कभी घाटे में नहीं जायेगी ये फसल बाजार में दिखते ही लगती भीड़

बाजार में ऐसी बहुत सी फसलें हैं जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा देती हैं, लेकिन बेर (Plum) की खेती उन सबमें खास है। ये फल न सिर्फ ताजा खाया जाता है, बल्कि इसका उपयोग जूस, शरबत और सूखे मेवे में भी किया जाता है। इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि बाजार में इसकी कीमत करीब ₹200 प्रति किलो तक मिलती है।

यह भी पढ़िए :- किसानों की पहली पसंद है इस किस्म की गाय,औषधीय गुणों से भरपूर होता है दूध

बेर की खेती कहाँ और कैसे करें

बेर की खेती के लिए बलुई-लोमी मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है, जिसकी pH वैल्यू 5.5 से 6.5 के बीच होनी चाहिए। इसे आप पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक कहीं भी कर सकते हैं। सबसे पहले इसके पौधे नर्सरी में तैयार किए जाते हैं और फिर खेत में 15-15 फीट की दूरी पर लगाए जाते हैं। पौधा लगाने के एक साल बाद ही इसमें फल आना शुरू हो जाता है।

बाजार में बिकता है ताजा और सूखा दोनों रूप में

बेर की खासियत ये है कि इसे ताजे फल की तरह भी बेचा जा सकता है और सुखाकर ड्राय फ्रूट के रूप में भी। सूखा बेर बाजार में दोगुनी कीमत पर बिकता है, जिससे किसानों को ज्यादा मुनाफा होता है। साथ ही ये फल स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होता है, जिससे इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है।

यह भी पढ़िए :- पशुओं के लिए च्वनप्राश है ये चारा, दूध उत्पादन के लिए संजीवनी, जाने घर में उगाने का तरीका

कितनी कमाई होगी?

अगर आप एक एकड़ ज़मीन में बेर की खेती करते हैं तो हर पौधे से 50-60 किलो तक फल मिल सकता है। एक एकड़ में करीब 100-120 पौधे लगाए जा सकते हैं। अगर इसकी कीमत ₹200 प्रति किलो मानी जाए, तो आप लाखों रुपये सालाना कमा सकते हैं। यानी बेर की खेती है मुनाफे की खेती।

Leave a Comment