सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सर्द हवाएं शरीर को ठंड का एहसास दिलाने लगती हैं। इस मौसम में शरीफा जैसे खास फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीफा एक ऐसा फल है जिसकी तासीर गर्म होती है और सर्दी में शरीर को गर्म रखने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम और फाइबर शरीर को ताकत देते हैं। आइए जानते हैं शरीफा के सेवन से होने वाले अनगिनत फायदों के बारे में।
मूड को बनाए खुश और तनाव से छुटकारा
शरीफा में विटामिन B6 भरपूर मात्रा में होता है, जो सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करता है। यह मानसिक तनाव को कम करके मूड को खुशनुमा बनाए रखता है। रोजाना शरीफा खाने से स्ट्रेस दूर रहता है और मन हमेशा प्रसन्न रहता है।
ब्लड प्रेशर रहे कंट्रोल में
शरीफा में पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये दोनों मिनरल्स ब्लड वैसल्स को रिलैक्स करते हैं और हाइपरटेंशन को नियंत्रित रखते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।
पाचन में सुधार और कब्ज से राहत
फाइबर से भरपूर शरीफा पाचन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसका सेवन आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और मल को सॉफ्ट बनाकर कब्ज की समस्या को दूर करता है। शरीफा का सेवन करने से पेट हल्का और पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
सूजन को करे कम
शरीफा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। खासकर जिन लोगों को क्रॉनिक सूजन की समस्या है, उनके लिए शरीफा बेहद फायदेमंद है। यह दिल के रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
विटामिन C से भरपूर शरीफा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसका सेवन सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करता है और संक्रमण को रोकने में भी कारगर है। विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है।
महिलाओं के लिए विशेष लाभ
आयुर्वेद के अनुसार, शरीफा में कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह महिलाओं के लिए वरदान की तरह है, खासकर लिकोरिया और वाइट डिस्चार्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है।