तोतापरी बकरी साउथ इंडिया की बहुत फेमस नस्ल है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है – ज्यादा दूध देना। ये बकरी रोज़ाना 2 से 3 लीटर तक दूध देती है, जो बाकी बकरियों से कहीं ज्यादा है। इसका दूध पौष्टिक होता है और बाजार में इसकी खूब डिमांड रहती है। इसके अलावा इसका मांस भी बहुत स्वादिष्ट और कम चिकनाई वाला होता है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। गर्म और सूखे मौसम में भी ये आराम से जी लेती है, इसीलिए इसे टिकाऊ बकरी भी कहा जाता है।
यह भी पढ़िए :- इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तांगड़ो मचा रही Maruti की बसंती कम कीमत में जबरदस्त डिजाइन और कम्फर्ट
तोतापरी बकरी की पहचान कैसे करें?
इस नस्ल की बकरी को पहचानना बहुत आसान है। इसका रंग ज्यादातर सफेद या हल्का क्रीम कलर का होता है। इसके सींग छोटे और तिरछे होते हैं। कान बड़े-बड़े और नीचे की तरफ लटकते रहते हैं, जो इसकी खास पहचान है। इसकी लंबाई मध्यम होती है और शरीर मजबूत और मसल्स वाला होता है। इसके पैर मजबूत होते हैं, जिससे ये आसानी से मेहनत वाला काम भी कर लेती है।
तोतापरी बकरी की कीमत
तोतापरी बकरी की कीमत उसकी उम्र, दूध देने की क्षमता और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। आमतौर पर अच्छी और स्वस्थ बकरी ₹10,000 से ₹25,000 तक मिलती है। वहीं छोटा बच्चा या बकरा ₹5,000 से शुरू होता है। क्योंकि ये दूध और मांस दोनों में फायदा देती है, इसलिए किसानों में इसकी खूब मांग है।
यह भी पढ़िए :- बढ़िया माइलेज और बजट में कीमत के साथ पेश हुई Honda की चमचमाती गाडी युवाओ की बल्ले-बल्ले
किसानों के लिए फायदे
- दूध की अच्छी पैदावार से रोज़ाना की कमाई होती है।
- इसका मांस टेस्टी और हेल्दी होता है, जिससे ज्यादा दाम मिलते हैं।
- इसे पालना आसान है, ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती।
- गर्मी और सूखे में भी टिक जाती है, तो हर मौसम में मुनाफा देती है।